Home Breaking News बड़ी खबर: पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर एक और...

बड़ी खबर: पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर एक और केस दर्ज।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(CBI files another case against ex-DIG Bhullar — ₹7.36 crore cash, luxury cars, 150-acre land recovered)पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ में सीबीआई इंस्पेक्टर सोनल मिश्रा की शिकायत पर की गई। भुल्लर पहले ही रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार होकर बुरैल जेल में बंद हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

शिकायत के अनुसार, भुल्लर ने अज्ञात लोगों की मिलीभगत से अपनी घोषित आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की। 1 अगस्त से 17 अक्टूबर के बीच उन्होंने गैरकानूनी तरीकों से खुद को अमीर बनाया। वित्त वर्ष 2024–25 में उनकी घोषित आय ₹45.95 लाख थी, जबकि तलाशी में करोड़ों की संपत्ति सामने आई।

Video देखें: श्री आनंदपुर साहिब में चली गो+लि+यां,वारदात के बाद चप्पे चप्पे पर पुलिस,आप नेता PGI में।

सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ कि चंडीगढ़ स्थित उनके घर से ₹7.36 करोड़ नकद, ₹2.32 करोड़ के गहने, 26 महंगी घड़ियाँ, दो मकानों और पंजाब के तीन जिलों में करीब 150 एकड़ ज़मीन के दस्तावेज बरामद हुए। परिवार के नाम पर मर्सिडीज, ऑडी, इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारें और कई बैंक खाते भी मिले हैं।

Video देखें: नितिन नंदा गो+ली+कां+ड में पुलिस ने 4 लोगो को FIR में किया नामजद।

भुल्लर को 16 अक्टूबर को दलाल कृष्णू के साथ मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी से ₹5 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब सीबीआई ने कृष्णू को 9 दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि भुल्लर की अगली पेशी 31 अक्टूबर को होगी।

Video देखें: तेज रफ्तार दो कारो की टक्कर,प+र+ख+च्चे उड़ गए गाड़ियों के।

Video देखें: भाखड़ा डैम से नंगल डैम आने वाली रेलगाड़ी पटरी से उतरी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में जनगणना का प्रशिक्षण शुरू, 25 जनवरी से होगी आबादी की गिनती पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं भारत और इज़राइल के बीच कॉम्बैट पावर और क्षमता निर्माण साझेदारी पर विचार-विमर्श पंजाब: 1992 के लापता होने के मामले में पूर्व एसएसपी को पांच साल की सजा हिमाचल के पर्यटन को झटका? भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में गिरावट चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों पर मिस्ट फव्वारे लगाने की योजना पंजाब ने चंडीगढ़ के अगले एसएसपी के चयन के लिए योग्य अधिकारियों का पैनल मांगा चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन करने की मांग पंजाब कांग्रेस में अंतर्विरोध की चर्चा: क्या लुधियाना रैली में शामिल होंगे राजा वडिंग? चन्नी की यात्रा को मिला समर्थन और विरोध चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में खाद्य और फिल्म उत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा