Home Latest PR-126 बीजों का रवनीत बिट्टू ने उठाया मुद्दा, AAP का पलटवार, क्या...

PR-126 बीजों का रवनीत बिट्टू ने उठाया मुद्दा, AAP का पलटवार, क्या बोले मलविंदर सिंह कंग, पढ़ें सारी जानकारी

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(AAP Slams BJP’s Ravi Neet Bittu: Accusations of Falsehoods Over Seed Issues) आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयान पर पलटवार किया है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि बिट्टू झूठ बोल रहे हैं।

बीज का कोई मुद्दा नहीं है। अगर बीज में कोई समस्या थी तो केंद्र सरकार ने धान की फसल खरीदने के लिए सीसीएल लिमिट कैसे जारी कर दी? अगर बीज का मुद्दा होता तो केंद्र सरकार पैसे जारी ही नहीं करती। यह सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए कहा जा रहा है।

➡️ Video देखें: एम एच होंडा ने स्कूटर-मोटरसाइकिल को लेकर निकाली ऐसी ऑफर, की सब रह गए हक्के बक्के। इस Line को क्लिक करें

कंग ने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) ने सभी संबंधित संस्थानों की सहमति के बाद में PR-126 बनाया गया है। इसमें राइस मिलर भी हैं और इसे केंद्र सरकार ने भी मंजूरी दी है। पीएयू जब भी कोई नया बीज तैयार करता है तो सभी की सहमति लेने के बाद ही करता है।

पंजाब में 7 साल से यह बीज बोया जा रहा है, आज तक कोई दिक्कत नहीं आई, अब जब केंद्र सरकार फसल उठाने में असफल साबित हुई है तो वे आईआईटी कानपुर से बीज की जांच करवाने की बात कर रहे हैं।

कंग ने कहा कि रवनीत बिट्टू की नकली और महंगे बीज की बात भी पूरी तरह से झूठी है। महंगा बीज कहीं नहीं बिकता है।

सभी मान्यता प्राप्त बीज की दुकानों पर यह बीज 56 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। अगर रवनीत बिट्टू को 3500 रुपये में बीज बिकने की खबर मिली थी तो उन्होंने यह मामला जून-जुलाई में क्यों नहीं उठाया? अब जब केंद्र सरकार बेनकाब हो चुकी है और बुरी तरह फंस चुकी है तो उन्हें अचानक महंगे बीजों की याद आ गई।

कंग ने कहा कि इस तरह के बयान देकर भाजपा नेता असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

दरअसल यह सब केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा पंजाब के किसानों, आढ़तियों और शेलर मालिकों को परेशान करने का एक बहाना है। भाजपा पंजाब के किसानों को बर्बाद करना चाहती है। वह किसान आंदोलन का बदला ले रही है। भाजपा पंजाब के किसानों से ईर्ष्या करती है।

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन पर मुहर जल्द! अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी