भारत वापस आया 64,000 किलो सोना —जानिए क्यों लिया गया बड़ा फैसला।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(RBI Brings Back 64,000 Kg of Gold — Major Step Toward Economic Security)भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने देश की आर्थिक सुरक्षा और वित्तीय आत्मनिर्भरता को मज़बूती देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पिछले छह महीनों (मार्च से सितंबर 2025) में आरबीआई ने विदेशों में रखा गया 64,000 किलोग्राम (64 टन) सोना वापस भारत लाया है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अस्थिरता बढ़ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह भारत की आर्थिक स्वतंत्रता और संपत्तियों की सुरक्षा की दिशा में एक रणनीतिक निर्णय है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

आरबीआई का मानना है कि देश की सीमाओं के भीतर सोना स्टोर करने से वैश्विक संकट या व्यापारिक पाबंदियों की स्थिति में भारत की आर्थिक शक्ति बनी रहेगी। यह वित्तीय खुफ्तारी की दिशा में एक बड़ा कदम है। रूस, ईरान और वेनेज़ुएला पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद, भारत ने यह फैसला अपनी “जोखिम-घटाने” योजना के तहत लिया है ताकि किसी भी संभावित अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचा जा सके।

Video देखें: श्री आनंदपुर साहिब में चली गो+लि+यां,वारदात के बाद चप्पे चप्पे पर पुलिस,आप नेता PGI में।

सितंबर 2025 तक आरबीआई के पास कुल 880.8 टन सोना है, जिसमें से 575.8 टन अब भारत में सुरक्षित रखा गया है। शेष सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) जैसी विदेशी संस्थाओं में जमा है। मुंबई और नागपुर में इसके लिए विशेष “गोल्ड वॉल्ट्स” बनाए गए हैं।

Video देखें: नितिन नंदा गो+ली+कां+ड में पुलिस ने 4 लोगो को FIR में किया नामजद।

मार्च 2023 से अब तक भारत कुल 274 टन सोना वापस ला चुका है। इस कदम से वैश्विक बाजार में सोने की मांग बढ़ी है और पिछले एक साल में इसकी कीमतों में 52% की वृद्धि दर्ज की गई है। 20 अक्टूबर को सोना अपने रिकॉर्ड स्तर $4,381.21 प्रति औंस पर पहुंच गया।

Video देखें: तेज रफ्तार दो कारो की टक्कर,प+र+ख+च्चे उड़ गए गाड़ियों के।

Video देखें: भाखड़ा डैम से नंगल डैम आने वाली रेलगाड़ी पटरी से उतरी।