Home Latest कुल्लू-मनाली-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, दो...

कुल्लू-मनाली-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत

श्री कीरतपुर साहिब। राजवीर दीक्षित

(Tragedy Strikes on Kullu-Manali Highway: Two Lives Lost) कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर श्री कीरतपुर साहिब के समीप दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा एक स्वीफ्ट कार जो कि टैक्सी नंबर एचपी01एच1713 तथा एक्सयूवी कार नंबर डीएल8सीएसी2861 के बीच घटित हुआ है।

एक्सयूवी कार के चालक ने अपनी कार गलत साइड से लाकर उक्त स्वीफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्वीफ्ट कार चालक युवराज सिंह राणा पुत्र बबली हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उक्त स्वीफ्ट में सवार दीपिका शर्मा पत्नी मुनीष कुमार निवासी हमीरपुर थाना हमीरपुर को सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब से डाक्टरों द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया था। लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई।

➡️ हनी-ट्रैप में काबू आई दो लड़कियों की बात सुन कर आप रह जाएंगे हैरान। इस Line को क्लिक कर देखें Video

पुलिस ने एक्सयूवी कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त हादसे में जख्मियों की पहचान ऐना भारती पुत्री प्रकाश चंद निवासी गांव दगोटा, रीना कुमारी पत्नी सुमित कुमार बासी कगड़ा थाना हमीरपुर, अविनाश कुमार प्रकाश चंद बासी कलजड़ी देवी तथा छोटा बच्चा सत्या शर्मा पुत्र मनीष कुमार के रुप में हुई है।
पता चला है कि एक्सयूवी में से दो लड़के व एक लड़की सवार थी। जो एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गए। XUV कार में सवार युवक नशे की हालत में मौज-मस्ती करते हुए गलत दिशा में कीरतपुर साहिब से मनाली की ओर जा रहे थे।

वहीं इस हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया और करीब एक घंटे तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। बाद में हादसे की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की जांच शुरू की।

Translate »
error: Content is protected !!