Home Chandigarh पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Punjab & Sind Bank Recruitment Out, Apply Soon”) बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Punjab & Sind Bank ने अप्रेंटिस के 635 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिससे उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का शानदार अनुभव मिलेगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून 2026 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें। भर्ती में सबसे ज्यादा 100 पद उत्तर प्रदेश के लिए रखे गए हैं, जबकि पंजाब में 90 और हरियाणा में 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। हालांकि पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। वहीं जिन उम्मीदवारों के पास एक साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, वे भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती बेहतरीन अवसर मानी जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!