Breaking: शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार ने लौटाया अपना टिकट, पार्टी छोड़ने का ऐलान, सामने आई ये वजह

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला ने पार्टी छोडऩे का ऐलान किया है।

सोमवार को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल को अपना टिकट लौटा दिया।

बुटेरला ने आरोप लगाया है कि चुनाव लडऩे से पहले पार्टी के सामने मांग रखी थी कि चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल पहली बार चुनाव लड़ रहा है।

इसलिए चंडीगढ़ में चुनाव लडऩे के लिए सीनियर नेताओं की जरुरत पड़ेगी, लेकिन पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज भी 13 सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। 14वीं सीट को वह भूल गए हैं।

चंडीगढ़ अकाली दल की सभी इकाइयां भंग

हरदीप सिंह चंडीगढ़ अकाली दल के अध्यक्ष और नगर निगम में पार्टी के इकलौते पार्षद हैं।

हरदीप सिंह ने ऐलान किया है कि उनके साथ-साथ चंडीगढ़ अकाली दल की सभी इकाइयों के अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। वह सिर्फ पार्टी की नीतियों से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे हैं।

बुटेरला ने कहा कि वे एक गरीब किसान के पुत्र हैं, वे अकेले चुनाव नहीं लड़ सकते। उन्हें पार्टी फंड की जरुरत थी, लेकिन पार्टी की तरफ से मुझे फंड नहीं दिया गया।

मैंने 3 बार अपने दम पर चुनाव लडक़र नगर निगम में पार्षद का चुनाव जीता है। मेरे पिता नहीं हैं। मैंने सुखबीर सिंह बादल को कहा था कि आप ही मेरे पिता हैं, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी।