नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(SBI Issues Major Alert for YONO App Users)देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। यदि आप SBI YONO ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि साइबर अपराधी एक बार फिर ग्राहकों को अपना शिकार बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
व्हाट्सऐप के जरिए भेजे जा रहे हैं फर्जी संदेश
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार, हैकर्स द्वारा ग्राहकों को व्हाट्सऐप पर फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में SBI का लोगो लगाया होता है और लिखा होता है कि आधार अपडेट न होने के कारण आपका YONO अकाउंट आज रात से ब्लॉक कर दिया जाएगा। ग्राहकों को KYC पूरा करने के बहाने एक ‘.apk’ फाइल इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट
SBI ने साफ किया है कि बैंक कभी भी इस तरह के संदेशों के जरिए कोई APK फाइल डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता। यदि कोई ग्राहक इस जाल में फंसकर फाइल डाउनलोड कर लेता है, तो उसके खाते से सारा पैसा चोरी हो सकता है। बैंक ने सलाह दी है कि ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें और घटना की रिपोर्ट करें।
यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री बोले— हर बच्चे का टैलेंट चमके, यही सरकार का लक्ष्य है,जब मेहनत को मंच मिलता है, तब ही बनते हैं भविष्य के स्टार !
धोखाधड़ी होने पर यहां करें शिकायत
बैंक ने जानकारी दी है कि यदि कोई ग्राहक गलती से ऐसी फाइल डाउनलोड कर लेता है और उसके साथ धोखाधड़ी हो जाती है, तो वह तुरंत साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दे सकता है। इसके अलावा, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

















