Home Himachal Pradesh श्रावण अष्टमी उत्सव: श्री नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले की...

श्रावण अष्टमी उत्सव: श्री नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले की भव्य शुरुआत 🌸🕉️✨

नंगल । राजवीर दीक्षित

(Vibrant Shravan Ashtami Celebrations Begin at Naina Devi Temple) देवभूमि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में आज सुबह की आरती के साथ श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 5 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करेंगे और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

इस बार के श्रावण अष्टमी मेले में, पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े 20 कारीगरों ने मंदिर को रंग-बिरंगी लाइट्स और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत, जिला प्रशासन, मंदिर न्यास, नगर परिषद, और अन्य विभागों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

➡️ Video: नंगल पुलिस ने काबू किया नशा तस्कर, निकला गोलीकांड का दोषी, देखने के लिए इस लाइन को Click करें।

सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर को 9 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां करीब 1200 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं।

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

मेले के पहले दिन, सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिनके लिए लंबी-लंबी लाइनों में मां नैनादेवी के दर्शन करवाए गए।

जिला और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मंदिर न्यास ने मेले के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है, और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ जल और लंगर की उचित व्यवस्था की गई है।

मंदिर परिसर की भव्य सजावट और आयोजन ने श्रद्धालुओं को बेहद खुश कर दिया है, जो रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजे मंदिर की प्रशंसा कर रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!