Home Latest हैरान करने वाला मामला! सांप ने आदमी को काटा, आदमी बच गया,...

हैरान करने वाला मामला! सांप ने आदमी को काटा, आदमी बच गया, सांप की मौत

अबोहर । राजवीर दीक्षित

(Snake Attack Turns Deadly: Farmer Hospitalized in Abhor) पंजाब के अबोहर के गांव बुर्जा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक किसान शंकर लाल अपने खेत में कीटनाशक स्प्रे कर रहा था, तभी अचानक उसके पैरों के नीचे सांप आ गया और सांप ने उसे डस लिया। जिसे देख  किसान थोड़ा घबरा गया।

लेकिन जब सांप ने उसे डसा और आगे बढऩे लगा, तो थोड़ी दूर जाकर सांप की मौत हो गई। उधर, परिजनों ने सांप के डसे किसान को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

Translate »
error: Content is protected !!