Home Latest Satluj Express पर पथराव; तीन बच्चों को लगी गंभीर चोट, हरकतों से...

Satluj Express पर पथराव; तीन बच्चों को लगी गंभीर चोट, हरकतों से बाज नहीं आ रहे शरारती तत्व

लुधियाना । राजवीर दीक्षित

(Stones Hurled at Satluj Express Near Ludhiana, Injuring Three Including a Child) फिरोजपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सतलुज एक्सप्रेस पर लुधियाना जिले के बद्दोवाल स्टेशन के पास कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया।

इसमें चार वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर होने के चलते बाद में उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

घायल बच्चे प्रिंस की माता सविता ने बताया कि वह उक्त ट्रेन से लुधियाना में थरीके गांव में अपने मायके आ रही थीं।

रास्ते में लुधियाना के बद्दोवाल स्टेशन को क्रास करने के दौरान ही बाहर से पत्थर बरसने लगे। इसमें बेटे प्रिंसके साथ डिब्बे में बैठे दो लोगों को भी चोंटे आई हैं।

इस संबंध में फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीएससी ऋषिपाल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपितों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल