Home Bollywood बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood बने थाइलैंड के ब्रांड एंबेसडर, सोशल मीडिया पर...

बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood बने थाइलैंड के ब्रांड एंबेसडर, सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Sonu Sood Shines Bright: Appointed as Thailand’s Brand Ambassador) बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने देश का नाम रोशन किया है। उन्हें बड़ी उपाधि मिली है। एक्टर सोनू सूद को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ब्रांड एबेंसडर और मानद पर्यटन सलाहकार बनाया है।

कोरोना काल में उन्होंने जरुरतमंदों की मदद करके काफी सराहनीय काम किया था। उनके मानवीय कामं के लिए सोनू सूद को देश और विदेश में काफी सराहना मिली। जिसके बाद अब उन्हें थाइलैंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

➡️ शौकीनों ने धांय-धांय कर फायर कर गूंजा दिया इलाका, पुलिस ने भी दर्ज कर लिया 3 के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला।

थाइलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने उन्हें मानद पर्यटन सलाहकार के रुप में नियुक्त किया है। जिसके लिए उन्हें एक विशेष प्रमाणपत्र भी दिया गया है। इसकी जानकारी खुद सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर पोस्ट करके दी है। ये नियुक्ति सोनू सूद के लिए एक नई सफलता है, जो न केवल उनके अभिनय करियर बल्कि उनके मानवीय कामों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है। कोविड-19 के दौरान सोनू सूद ने लाखों लोगों की मदद की थी।

यह जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘थाईलैंड के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रुप में नियुक्त होने पर मैं बेहद सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं।’
उन्होंने लिख कि मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी इसी खूबसूरत देश में मेरे परिवार के साथ हुई थी और अब इस नई भूमिका में मैं थाइलैंड की अद्भुत प्राकृति सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और सलाह देने के लिए उत्साहित हूं। सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Translate »
error: Content is protected !!