Home Haryana बाबा राम रहीम को हरियाणा चुनावों से पहले पेरोल : 21 दिन...

बाबा राम रहीम को हरियाणा चुनावों से पहले पेरोल : 21 दिन जेल से बाहर रहेगा; हाईकोर्ट ने जाने क्या कहा

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Baba Ram Rahim gets parole before Haryana elections) हरियाणा के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की पेरोल मंजूर हो गई है।

मंगलवार सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। वह उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम पहुंच गया है।

🪀 पंजाब के मोगा से नंगल में आकर आत्महत्या करने वाली लड़की के खुलासे ने कर दिया सबको हैरान !

2 दिन पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा था कि वह राम रहीम को सोच-समझकर पैरोल की सिफारिश करें । इसके बाद सरकार ने राम रहीम को इस शर्त पर फरलो दी कि वह 21 दिन बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

इससे पहले 10 अगस्त को हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें राम रहीम को बार-बार पैरोल या फरलो देने पर सवाल उठाए गए थे। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में खुद सक्षम है। इसमें कोई दखल नही होगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पहली बार, चुनाव आयोग चाहता है कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सेवा देने वाले अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-24): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-24): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-24): आज के पूज्य देव (भगवान हनुमान), पूजा विधान एवं महात्म्य चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: AAP ने जारी की 8 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, जानें किसे मिला टिकट रोपड़ में इंसानियत शर्मसार: 10 रुपये के कुरकुरे का लालच देकर 7 साल की मासूम से दरिंदगी, फिर हत्या; 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार अमृतसर के जंडियाला गुरु में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने मार डाला चंडीगढ़ के भूले-बिसरे वास्तुकार मैकिएज नोविकी को आईएफएफआई में ताजा सुर्खियां मिलीं पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए सियासी समीकरण: तीन दलों के बीच चुनावी गठबंधन की चर्चा तेज कब्जे के बदले रिश्वत! 50 हजार लेते बेलिफ गिरफ्तार