Home Chandigarh TRAI का बड़ा फैसला: Truecaller अब इन कॉल्स को ब्लॉक नहीं कर...

TRAI का बड़ा फैसला: Truecaller अब इन कॉल्स को ब्लॉक नहीं कर सकेगा, खास नंबर सीरीज़ को स्पैम टैग करने पर रोक

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“TRAI Decision: Truecaller Can No Longer Block These Calls, Ban on Marking Special Number Series as Spam “) अगर आप भी Truecaller या दूसरी कॉलर आईडी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि 1600 सीरीज़ से आने वाली कॉल्स को किसी भी हालत में स्पैम, ब्लॉक या फिल्टर नहीं किया जा सकता।

TRAI के मुताबिक, यह नंबर सीरीज़ खास तौर पर बैंक, वित्तीय संस्थानों, बीमा कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के लिए निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाओं, लेन-देन, OTP, बीमा और अन्य जरूरी सूचनाओं से जुड़ी कॉल्स बिना किसी रुकावट के पहुंच सकें। ऐसे नंबरों को स्पैम टैग करना या ब्लॉक करना नियमों के खिलाफ माना जाएगा।

यह फैसला सीधे तौर पर Truecaller, Whoscall जैसी कॉलर आईडी ऐप्स पर लागू होगा। TRAI ने कहा है कि टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशंस कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत इन नंबरों पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई जा सकती।

इतना ही नहीं, TRAI ने 140 सीरीज़ को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। यह सीरीज़ प्रमोशनल और मार्केटिंग कॉल्स के लिए निर्धारित है। हालांकि, इन नंबरों से कॉल करने वाली कंपनियों को पहले टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ TCCCPR फ्रेमवर्क के तहत रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वे ग्राहकों को प्रमोशनल कॉल कर सकेंगी।

TRAI का मानना है कि इस व्यवस्था से फर्जी कॉल्स और साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी, साथ ही लोगों तक बैंकों और सरकारी संस्थानों की जरूरी कॉल्स समय पर और सुरक्षित तरीके से पहुंच सकेंगी। ऐसे में अब यदि आपके फोन पर 1600 या 140 सीरीज़ से कॉल आती है, तो उसे बिना वजह स्पैम समझकर नजरअंदाज करने से पहले उसकी पहचान जरूर जांच लें।

Translate »
error: Content is protected !!