ऊना के मशहूर कारोबारी की गाड़ी नंगल में दुर्घटनाग्रस्त, हादसा बना पहेली !

नंगल/ऊना। राजवीर दीक्षित
(Una Businessman’s Car Crashes in Nangal, Accident Remains a Mystery)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मेहतपुर के एक मशहूर कारोबारी की कार नंगल में हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार मेहतपुर निवासी प्रसिद्ध कारोबारी, जो सोनी ज्वैलर्स और सोनी एरिना होटल से जुड़े बताए जा रहे हैं, की इनोवा कार मेहतपुर से नंगल की ओर जा रही थी। इसी दौरान शिवालिक एवेन्यू के समीप फ्लाईओवर पुल पर उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल पर लगा बिजली का खंभा भी उखड़ गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत कार सवार की मदद की।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी में मौजूद चालक पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन वह दुर्घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। कभी चालक ने बताया कि उसे अचानक नींद आ गई थी, वहीं कभी उसका कहना था कि उसे याद ही नहीं है कि हादसा कैसे हुआ। इसी वजह से यह दुर्घटना अब भी एक पहेली बनी हुई है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

गनीमत यह रही कि इस सड़क हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें भी नहीं आईं और उसे मौके पर ही प्राथमिक सहायता दी गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।
फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।