शिमला । राजवीर दीक्षित
(Himachal Pradesh Districts Brace for Frigid Temperatures Until December 19) हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में यह अलर्ट 19 दिसंबर तक दिया गया है। वहीं कांगड़ा जिले में कल से अगले 72 घंटे तक शीतलहर चलेगी।

इसके चलते मैदानी इलाके पहाड़ों से भी ज्यादा ठंडे हो जाएंगे। स्थिति यह है कि आमतौर पर ठंडे रहने वाले शिमला, नारकंडा और कुफरी जैसे ऊंचे इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, जबकि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है।
➡️ Video: मुसीबतें तो आती रहेंगी, लेकिन साला झुकने का नही: दिलजीत दोसांझ
शिमला का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कुफरी 9.8 डिग्री, नारकंडा 6.4 डिग्री सेल्सियस है, जबकि प्रदेश के सबसे गर्म शहर ऊना का तापमान 0.1 डिग्री, मंडी 1.2 डिग्री, बिलासपुर 1.5 डिग्री, हमीरपुर 0.4 डिग्री पहुंच गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शीतलहर ऊंचे पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही है। इसके चलते मैदानी इलाके पहाड़ों से भी ज्यादा ठंडे हो रहे हैं। यह समस्या तब तक बनी रहेगी, जब तक पहाड़ों में अच्छी बारिश और बर्फबारी नहीं होती।
➡️ Video: सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल फगवाड़ा में आम आदमी प्रत्याशी श्रीमती सायरा सेठी के पक्ष में प्रचार किया
कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 5 दिन तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। 20 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
दूसरी ओर, चार-पांच दिन से प्रदेश में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री उछाल के साथ 19 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे शिमला में सर्दी जैसा माहौल नहीं है।
प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक हो गया है। कल्पा का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक के साथ 14.3 डिग्री, सोलन सामान्य से 4 डिग्री उछाल के साथ 24.7 डिग्री, कांगड़ा सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक के साथ 23.4 डिग्री, भुंतर सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस है।
















