Home Latest हिमाचल के ऊना व इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, अगले...

हिमाचल के ऊना व इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन तक बारिश-बर्फबारी की संभावना नहीं

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Himachal Pradesh Districts Brace for Frigid Temperatures Until December 19) हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में यह अलर्ट 19 दिसंबर तक दिया गया है। वहीं कांगड़ा जिले में कल से अगले 72 घंटे तक शीतलहर चलेगी।

इसके चलते मैदानी इलाके पहाड़ों से भी ज्यादा ठंडे हो जाएंगे। स्थिति यह है कि आमतौर पर ठंडे रहने वाले शिमला, नारकंडा और कुफरी जैसे ऊंचे इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, जबकि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है।

➡️ Video: मुसीबतें तो आती रहेंगी, लेकिन साला झुकने का नही: दिलजीत दोसांझ

शिमला का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कुफरी 9.8 डिग्री, नारकंडा 6.4 डिग्री सेल्सियस है, जबकि प्रदेश के सबसे गर्म शहर ऊना का तापमान 0.1 डिग्री, मंडी 1.2 डिग्री, बिलासपुर 1.5 डिग्री, हमीरपुर 0.4 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शीतलहर ऊंचे पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही है। इसके चलते मैदानी इलाके पहाड़ों से भी ज्यादा ठंडे हो रहे हैं। यह समस्या तब तक बनी रहेगी, जब तक पहाड़ों में अच्छी बारिश और बर्फबारी नहीं होती।

➡️ Video: सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल फगवाड़ा में आम आदमी प्रत्याशी श्रीमती सायरा सेठी के पक्ष में प्रचार किया

कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 5 दिन तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। 20 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

दूसरी ओर, चार-पांच दिन से प्रदेश में धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री उछाल के साथ 19 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे शिमला में सर्दी जैसा माहौल नहीं है।

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक हो गया है। कल्पा का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक के साथ 14.3 डिग्री, सोलन सामान्य से 4 डिग्री उछाल के साथ 24.7 डिग्री, कांगड़ा सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक के साथ 23.4 डिग्री, भुंतर सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
तरनतारन में आप महिला सरपंच और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; भाजपा ने मान सरकार को घेरा घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार! सुनील जाखड़ की केजरीवाल और सिसोदिया को खुली चुनौती: 'पंजाब में चुनाव लड़कर दिखाएं, सामने मैं उतरूंगा मैदान में' होशियारपुर में ट्रैक्टर फैक्ट्री के अंदर घुसा तेंदुआ: 12 घंटे की कड़ी मशक्कत और ड्रोन सर्च के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आरआर इनिशिएटिव ने लगाया चौथा रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित पंजाब चुनाव: 1996 के मोगा घोषणापत्र के 30 साल बाद, प्रधानमंत्री मोदी उसी शहर से करेंगे शिअद-भाजपा गठबंधन की बहाली हिमाचल में सेब की फसल पर संकट, वैज्ञानिकों ने बताई गिरावट की वजह खरड़ में अकाली दल नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर ईडी की छापेमारी, राजनीतिक गलियारों में हलचल हवाई कनेक्टिविटी की कमी बनी हिमाचल पर्यटन के लिए चुनौती दलाई लामा को केंद्र की बड़ी सुविधा, दिल्ली में आवंटित हुआ सरकारी बंगला!