Home Breaking News बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया...

बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार,सूत्र !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Big Breaking News: Punjab Minister Sanjeev Arora arrested by the ED”) पंजाब की राजनीति में आज बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिला है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह ईडी की टीम ने चंडीगढ़ स्थित मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास पर छापेमारी की, जहां कई घंटों तक दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की गई। इसके बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि यह मामला करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। मंत्री के आवास के बाहर ईडी की करीब 8 गाड़ियां खड़ी दिखाई दीं, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय तक चली पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की हो। इससे पहले भी 17 अप्रैल को ईडी ने उनके कई ठिकानों और कारोबारी परिसरों पर छापेमारी की थी। आज की कार्रवाई को उसी जांच का हिस्सा माना जा रहा है।

इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले हुई रेड के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पंजाब सरकार को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पंजाब झुकने वाला नहीं है। वहीं विपक्ष ने इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब सभी की नजरें ईडी की अगली कार्रवाई और इस मामले में होने वाले बड़े खुलासों पर टिकी हुई हैं।

Translate »
error: Content is protected !!