Home Himachal ₹1500 महीना और 300 यूनिट मुफ्त बिजली! हिमाचल की सुखी परिवार योजना...

₹1500 महीना और 300 यूनिट मुफ्त बिजली! हिमाचल की सुखी परिवार योजना से लाखों को लाभ

शिमला|राजवीर दीक्षित 

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ 11 दिसंबर से शुरू होगी। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने बुधवार को योजना की अधिसूचना जारी कर दी है।

योजना के तहत प्रदेश की करीब 3.50 लाख पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही पात्र परिवारों को घरेलू बिजली खपत पर प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा, जिनका सरकार की ओर से सर्वेक्षण, सत्यापन और अनुमोदन किया जाएगा।

योजना के तहत आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए महिला की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

लाभ लेने के लिए आधार प्रमाणीकरण, ई-केवाईसी और आधार पेमेंट ब्रिज से जुड़ा सक्रिय बैंक खाता अनिवार्य होगा। केंद्र या प्रदेश सरकार की किसी अन्य योजना के तहत इसी तरह की नियमित वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

बिजली राहत के तहत एक परिवार के अधिकतम दो घरेलू बिजली मीटरों की कुल खपत पर प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

यदि परिवार के पास एक मीटर है तो उसी पर छूट लागू होगी। दो मीटर होने की स्थिति में दोनों की संयुक्त खपत 300 यूनिट तक मुफ्त रहेगी। इस व्यवस्था को बिजली बोर्ड लागू करेगा।

योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी परिवार की जरूरतों के अनुसार विकास रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।

परिवारों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। पंजीकरण, पात्रता सत्यापन, भुगतान और निगरानी की प्रक्रिया मुख्यमंत्री अपना परिवार (MMAP) पोर्टल के माध्यम से होगी। पोर्टल पर हर बदलाव और भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा।

योजना के क्रियान्वयन में पंचायत सचिव परिवारों का सत्यापन और वार्षिक पात्रता समीक्षा करेंगे। बीडीओ पात्रता तय करेंगे, एसडीएम विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे, जबकि उपायुक्त जिला स्तर पर योजना की देखरेख करेंगे।

योजना से संबंधित शिकायतें बीडीओ कार्यालय या ऑनलाइन दर्ज करवाई जा सकेंगी। शिकायतों का निपटारा 15 दिन के भीतर करना होगा। बीडीओ के फैसले के खिलाफ सात दिनों के भीतर एसडीएम के पास अपील की जा सकेगी। एसडीएम को भी 15 दिन में निर्णय लेना होगा।

गलत जानकारी देकर या धोखाधड़ी से योजना का लाभ लेने वालों से सहायता राशि वसूल की जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सोशल ऑडिट और तृतीय पक्ष मूल्यांकन का भी प्रावधान किया गया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
न्यू चंडीगढ़ में डंपिंग ग्राउंड के बाहर कचरे में लगी आग, धुएं से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल ₹1500 महीना और 300 यूनिट मुफ्त बिजली! हिमाचल की सुखी परिवार योजना से लाखों को लाभ खरड़ में अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर ईडी की दबिश, 6 घंटे चली पूछताछ कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी मूल का युवक रंगदारी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार, कारोबारी को दी थी धमकी पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद पर भाजपा ने आप सरकार को घेरा, सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप पंजाब 2027: मोगा से आज चुनावी शंखनाद करेगी आम आदमी पार्टी, 'खुशहाल पंजाब' रैली में पेश होगा 5 साल का रिपोर्ट कार्ड सुखबीर बादल ने शिअद-भाजपा समझौते को बताया 'लोकां दा गठबंधण', कहा- आप 10 से कम सीटों पर सिमटेगी पनग्रेन के 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा, आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-26): आज के पूज्य देव (भगवान श्री हरि विष्णु), पूजा विधान एवं महात्म्य