Home Himachal गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के...

गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल

सोलन।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि गुरु नानक देव जी की शाश्वत शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उनकी शिक्षाएं पीढ़ियों से लोगों को समानता, निस्वार्थ सेवा, सार्वभौमिक भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती रही हैं।

राज्यपाल सोलन जिले के सपरोन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर माथा टेकने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने प्रदेश और देशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी के तीन मूल सिद्धांत—नाम जपो, किरत करो और वंड छको—एक संवेदनशील, समानतापूर्ण और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण का मजबूत आधार हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सिख गुरुओं के अद्वितीय बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय का अतुलनीय योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

राज्यपाल ने केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन सिख समुदाय की दशकों पुरानी आकांक्षा को पूरा करने वाला कदम था।

उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत, हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना, सेवा भोज योजना और 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयास केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

इन पहलों का उद्देश्य सिख विरासत को संरक्षित करना, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करना है।

राज्यपाल ने कहा कि हिंदू और सिख समुदायों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत गहरी और साझा है।

उन्होंने धार्मिक आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने वाली ताकतों के प्रति आगाह करते हुए नागरिकों से ऐसी कोशिशों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक ताने-बाने की रक्षा करनी चाहिए।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने गठबंधन के विकल्प रखे खुले, परगट सिंह बोले- हाईकमान लेगा अंतिम फैसला गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में भुगतान के आदेश! तरनतारन में आप महिला सरपंच और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; भाजपा ने मान सरकार को घेरा घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार! सुनील जाखड़ की केजरीवाल और सिसोदिया को खुली चुनौती: 'पंजाब में चुनाव लड़कर दिखाएं, सामने मैं उतरूंगा मैदान में' होशियारपुर में ट्रैक्टर फैक्ट्री के अंदर घुसा तेंदुआ: 12 घंटे की कड़ी मशक्कत और ड्रोन सर्च के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आरआर इनिशिएटिव ने लगाया चौथा रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित पंजाब चुनाव: 1996 के मोगा घोषणापत्र के 30 साल बाद, प्रधानमंत्री मोदी उसी शहर से करेंगे शिअद-भाजपा गठबंधन की बहाली हिमाचल में सेब की फसल पर संकट, वैज्ञानिकों ने बताई गिरावट की वजह