चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“3GB Data Daily, Unlimited Calling & 70 Days Validity! The Cheapest and Most Powerful Plan is Here”) अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज करवाने के झंझट से परेशान हो चुके हैं और रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का यह नया प्लान आपके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। कंपनी ने अपने 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को फिर से प्रमोट किया है, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी है। यानी एक बार रिचार्ज करवाने के बाद आपको करीब ढाई महीने तक दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं, यूजर्स को रोजाना 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। पूरे प्लान की वैलिडिटी के दौरान कुल 210GB डेटा का फायदा दिया जाएगा, जो भारी इंटरनेट यूज करने वालों के लिए काफी बड़ा ऑफर माना जा रहा है।
अगर आपका रोज का 3GB डेटा खत्म भी हो जाता है, तब भी इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक डेटा लिमिट पूरी होने के बाद 40 kbps की स्पीड से बेसिक इंटरनेट सेवाएं चलती रहेंगी, जिससे व्हाट्सएप मैसेजिंग और जरूरी ऑनलाइन काम आसानी से किए जा सकेंगे।
इसके अलावा इस प्लान में देशभर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी जा रही है। वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग, ऑनलाइन क्लास लेने वाले स्टूडेंट्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स देखने के शौकीन यूजर्स के लिए यह प्लान काफी फायदेमंद माना जा रहा है। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा के चलते यह प्लान इन दिनों तेजी से चर्चा में बना हुआ है।



















