Home Breaking News बेटी से लिपटकर रो पड़े AAP मंत्री संजीव अरोड़ा

बेटी से लिपटकर रो पड़े AAP मंत्री संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“AAP Minister Arrested”) पंजाब की राजनीति में उस समय बड़ा भावुक और सियासी मोड़ आ गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान संजीव अरोड़ा अपनी बेटी से मिलते ही भावुक हो गए और उसे गले लगाकर फूट-फूटकर रो पड़े। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। उन पर फर्जी कंपनियों, संदिग्ध लेन-देन और करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले से जुड़े आरोप लगे हैं। ईडी की जांच अब सिर्फ अरोड़ा तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई बड़े अफसरों, कारोबारियों और GMADA व PSPCL से जुड़े अधिकारियों तक पहुंच चुकी है।

कोर्ट में पेशी के दौरान अरोड़ा की बढ़ी हुई दाढ़ी और थका हुआ चेहरा भी चर्चा का विषय बना। वहीं, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संजीव अरोड़ा का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि “संजీవ जी, आप बहादुर हो, देशभक्त हो, पूरे पंजाब को आप पर गर्व है।” इसके बाद पंजाब की राजनीति और गर्मा गई।

ईडी ने इस मामले में कई अफसरों और कारोबारियों को समन जारी किए हैं। आरोप है कि कुछ कंपनियों को नियमों के खिलाफ फायदा पहुंचाया गया और करोड़ों रुपये की बैंक गारंटी तथा प्रॉपर्टी डील में गड़बड़ी हुई। जांच एजेंसी अब फंड रूटिंग, शेल कंपनियों और विदेश लेन-देन की भी जांच कर रही है।

AAP इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बता रही है, जबकि विपक्ष इसे भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई कह रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला पंजाब की राजनीति में और बड़ा तूफान खड़ा कर सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!