Home Breaking News नंगल के विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: हिमाचल...

नंगल के विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: हिमाचल की 33 वर्षीय महिला ने दर्ज करवाया मामला,देखें सारी जानकारी।

नंगल/ऊना । राजवीर दीक्षित

(Married Man Accused of Rape in Una on Promise of Marriage)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 33 वर्षीय महिला ने नंगल निवासी विवाहित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी अंकुश शर्मा से उसकी मुलाकात मार्च 2023 में हुई थी। आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे विवाह करेगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

महिला का आरोप है कि इसी वादे के आधार पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन अब आरोपी शादी से पीछे हट रहा है और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि युवक कभी उसका नंबर ब्लॉक कर देता है, तो कभी परिवार के सामने माफी मांगने को मजबूर करता है। इंकार करने पर वह विवाह न करने की धमकी देता है।

Video देखें: BBMB के अधिकारियों को मकान खाली करने के जारी हुए हुक्म।

महिला ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी आरोपी ने जबरन उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस को यह शिकायत ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई,जिस पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।
एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Video देखें: बाबा केदारनाथ में जनरेटर पहुंचाए जाने का जोखिमभरा कार्य।

Video देखें: हिमाचल पंजाब सीमा पर हुई घटना को खंगालने में जुटी जांच एजेंसी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
केंद्र ने चंडीगढ़ में बढ़ाया पंजाब जेल कानून, कैदियों के अंतर-राज्यीय तबादले को मंजूरी पंजाब बीजेपी प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों के 2027 के चुनाव में लुधियाना उत्तर से उतरने की संभावना पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 95% और हरियाणा में 98% की भारी गिरावट लुधियाना में विश्वकर्मा दिवस पर श्रमिकों और उद्योगपतियों ने की उपकरणों की पूजा चंडीगढ़ में कांग्रेस को झटका, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत गुजराल और उनकी पत्नी शिअद में शामिल चंडीगढ़ नगर निगम ने आचार संहिता से पहले विकास कार्यों को तेज करने के दिए निर्देश पंजाब में 12 से 15 नवंबर के बीच बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का असर अमृतसर में दिवाली की रात खूनी संघर्ष: फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, एएसआई घायल PU को नया VC मिला! प्रो. टंकेश्वर कुमार संभालेंगे कमान कनाडा में अवैध स्ट्रीट-रेसिंग मामलों में पंजाब मूल का युवक गिरफ्तार