Home Breaking News ITR फाइलिंग पर बड़ी राहत! जाने अब कब तक बढ़ी डेडलाइन –...

ITR फाइलिंग पर बड़ी राहत! जाने अब कब तक बढ़ी डेडलाइन – टैक्सपेयर्स को मिली बड़ी छूट

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(ITR Deadline Extended to Sept 15)देशभर के करोड़ों करदाताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 से बढ़ाकर अब 15 सितंबर, 2025 कर दी है। यह निर्णय ITR फॉर्म की अधिसूचना में देरी और फाइलिंग प्रक्रिया में जरूरी बदलावों के मद्देनज़र लिया गया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस बदलाव से विशेष रूप से सैलरीड कर्मचारियों, छोटे कारोबारियों और अन्य गैर-ऑडिट करदाताओं को फाइलिंग सीजन में आखिरी समय की भागदौड़ से राहत मिलेगी। CBDT ने स्पष्ट किया है कि नई समय-सीमा को लेकर जल्द ही एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जाएगी।

Video देखें: Highcourt ने रद्द की ठेकेदार नरिंदर कांडा की अंतरिम जमानत याचिका।

इस वर्ष ITR फॉर्म में कई महत्वपूर्ण अपडेट किए गए हैं, और साथ ही TDS क्रेडिट की रिफ्लेक्शन में हो रही देरी को देखते हुए सरकार ने करदाताओं को अधिक समय देने का निर्णय लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम टैक्स फाइलिंग को अधिक सटीक और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Video देखें: ‘आप’ की सरकार के अधिकारी कांग्रेस के दरबार मे लगा रहे है हाजरी।

हालांकि, ITR फाइलिंग की प्रक्रिया की शुरुआत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून 2025 के पहले सप्ताह से यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Video देखें: BBMB के अधिकारियों को मकान खाली करने के जारी हुए हुक्म।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की PM मोदी से अपील: करतारपुर कॉरिडोर खोलें और अटारी-वाघा बॉर्डर पर व्यापार बहाल करें हिमाचल में गूगल मैप के गलत रास्ते ने बढ़ाई परेशानी, नदी किनारे फंसा ट्रक हिमाचल में रिटायर्ड शिक्षिका के घर चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब! गुरपर्व पर बड़ा सियासी धमाका: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान आज हिमाचल में पर्यटन का धमाका, 29 लाख से ज्यादा पर्यटकों की दस्तक! पाकिस्तानी सिखों से प्रेरणा लें पंजाब के युवा, कठिन हालात में भी संजोकर रखी पहचान: श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार पंजाब में शुष्क मौसम और थमती हवाओं से बढ़ेगा प्रदूषण, पराली के मामलों ने बढ़ाई चिंता श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में हजारों मछलियां मृत  मिलीं, नीलगाय और अजगर के शव भी बरामद; जहरीले पानी की आशंका से मचा हड़कंप पंजाब में नए सियासी समीकरण: पुनर सुरजीत, वारिस पंजाब दे और बसपा के बीच चुनावी गठबंधन पर मंथन बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के चंडीगढ़ दौरे का फर्जी वीडियो सामने आया, पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई