चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Congress Appoints 29 Observers in Punjab Ahead of 2027 Polls)पंजाब की सियासत में कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा कदम उठाया है। पार्टी हाईकमान ने संगठन को मज़बूत करने और ज़मीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए संगठन निर्माण अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 29 पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किए गए हैं। इसकी आधिकारिक जानकारी कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने साझा की।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, पंजाब कांग्रेस में कुल 29 संगठनात्मक ज़िले हैं। इससे पहले 19 नवंबर 2022 को कांग्रेस ने ज़िला अध्यक्षों की घोषणा की थी, लेकिन उस समय हालात चुनौतीपूर्ण थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा और अन्य पार्टियों में शामिल हो गए थे। नतीजतन पार्टी को मजबूरी में विधायकों को ही ज़िम्मेदारी देकर मोर्चा संभालना पड़ा था।
Video देखें: वार मेमोरियल पार्क में नही लहराया राष्ट्रीय ध्वज,मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंचा।
कांग्रेस पार्टी में ज़िला अध्यक्षों का कार्यकाल तीन साल का होता है। ऐसे में 2022 में हुए ऐलान के बाद चुनाव प्रक्रिया तीन महीने पहले पूरी हो जानी चाहिए थी। हालांकि अब हाईकमान ने इसे प्राथमिकता देते हुए नए सिरे से अभियान शुरू किया है।
Video देखें: पत्रकारों साड्डे ते तरस करो,एडवोकेट परमजीत पम्मा उलझे सवालों में,भाजपा नेतायों का उड़ाया मजाक।
पार्टी सूत्रों का मानना है कि आने वाले दिनों में ज़िला अध्यक्षों की नई टीम की घोषणा होगी। यह भी साफ है कि इस बार नियुक्त होने वाले अध्यक्षों की भूमिका बेहद अहम होगी, क्योंकि 2027 का चुनाव कांग्रेस के लिए अस्तित्व की लड़ाई माना जा रहा है। संगठन को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की जिम्मेदारी इन्हीं नए चेहरों पर होगी।