Home Breaking News विदेश जाना चाहते हैं तो पासपोर्ट उठाइए, इन देशों के लिए नहीं...

विदेश जाना चाहते हैं तो पासपोर्ट उठाइए, इन देशों के लिए नहीं लगेगा वीज़ा!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Indian Passport Gains Power: Visa-Free Travel to 56 Countries)भारतीय यात्रियों के लिए विदेश घूमना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होता जा रहा है। हैनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताज़ा रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट ने लंबी छलांग लगाई है। भारत 10 स्थान ऊपर चढ़कर अब 75वें पायदान पर पहुंच गया है, जो वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख को दर्शाता है। इस सुधार का सीधा फायदा यात्रियों को मिल रहा है, क्योंकि अब भारतीय नागरिक 56 देशों में बिना वीज़ा या वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा के साथ प्रवेश कर सकते हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

वीज़ा-फ्री एंट्री वाले देशों में एशिया के भूटान, कज़ाखिस्तान, मकाऊ, मलेशिया और नेपाल शामिल हैं, जहां भारतीय पर्यटक केवल पासपोर्ट दिखाकर प्रवेश पा सकते हैं। अफ्रीका में अंगोला, मॉरीशस, रवांडा और सेनेगल भारतीयों के लिए आसान गंतव्य बन चुके हैं। वहीं कैरेबियन क्षेत्र के बारबाडोस, जमैका, डोमिनिका और ग्रेनेडा भी बिना वीज़ा यात्रा की सुविधा दे रहे हैं। ओशिनिया के फिजी, कुक आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया के साथ मध्य पूर्व का कतर भी इस सूची में शामिल है।

Video देखें: उत्तर भारत को पन-बिजली मुहैया करवाने वाले भाखड़ा बांध से सटी पहाड़ियों को लेकर BBMB लेने जा रहा है बड़ा फैसला।

इसके अलावा कई देशों ने वीज़ा प्रक्रिया को डिजिटल और त्वरित बना दिया है। केन्या, सेशेल्स और सेंट किट्स जैसे देशों में ई-वीज़ा या ईटीए कुछ ही घंटों में मिल जाता है, जबकि कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड और तिमोर-लेस्ते में वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है। अफ्रीका के तंज़ानिया, जिम्बाब्वे, मेडागास्कर और मोज़ाम्बिक भी इस श्रेणी में आते हैं।

Video देखें: हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों पर जयपुर में ला*ठी*चा*र्ज हुआ,देखिए किस तरह पुलिस ने भगा भगा कर इनका क्या हाल कर दिया। मामला जांच का विषय है।

वैश्विक रैंकिंग की बात करें तो सिंगापुर का पासपोर्ट 192 देशों में वीज़ा-फ्री पहुंच के साथ सबसे शक्तिशाली बना हुआ है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं। यूनाइटेड किंगडम सातवें और अमेरिका दसवें स्थान पर है। नई रैंकिंग से भारतीय पर्यटकों को लंबी वीज़ा प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में तेज़ी आने की उम्मीद है।

Video देखें: शराब के न*शे में युवक ने पकड़ लिया को*ब*रा सां*प और फिर….मौके पर ही….

Video देखें: रोबोट से मिले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,पूछा इसने कैसे पहचाना की यही आदमी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
PGIMER के डॉक्टरों ने की जटिल हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी, हैदराबाद के नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ लाइव प्रसारण भारत की बड़ी कामयाबी: ₹2 में मिलेगी बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन! ASI हत्याकांड का आरोपी मोहाली में ढेर, होटल में छिपा था गैंगस्टर ‘वंदे मातरम्’ के नाम पर निकाह से इनकार, मौलवी हिरासत में नूरपुरबेदी में इंडोर स्टेडियम से कम्युनिटी सेंटर तक कई प्रोजेक्ट खेत में मिला बॉडीबिल्डर का गोली लगा शव, 2 दिन से था लापता ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, 9,391 बोतलें बरामद!