Home Breaking News पंजाब में ठंड पर मौसम विभाग का नया अपडेट, अभी नहीं निकालनी...

पंजाब में ठंड पर मौसम विभाग का नया अपडेट, अभी नहीं निकालनी पड़ेंगी रजाई-कंबल

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Winter Delay in Punjab: IMD Issues New Update,)पंजाब में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर तापमान में इज़ाफा देखने को मिल रहा है। उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ठंड का असर सामान्य से देर से पड़ेगा। आमतौर पर सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम के मिज़ाज कुछ अलग हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के बाद भी तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आई है। इसकी बड़ी वजह यह है कि ठंडक लाने वाली उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हवाएँ अभी तक सक्रिय नहीं हो पाई हैं। इसके विपरीत, इस समय प्रदेश में पूर्वी हवाएँ चल रही हैं, जिसके चलते गर्मी का असर जारी है।

Video देखें: नाबालिग को ले जाने वाले नौजवान का हाल देखो।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। हालांकि, अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से धीरे-धीरे ठंडी हवाएँ सक्रिय होनी शुरू होंगी, जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लोगों को रात में हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है, लेकिन दिन के समय गर्मी का असर बरकरार रहेगा। ऐसे में अभी रजाई और कंबल निकालने की आवश्यकता नहीं है।

Video देखें: Crime को लेकर DSP कुलबीर सिंह ने बुलाई पत्रकार वार्ता।

विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 5 और 6 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में हल्का बदलाव संभव है और बादल छाए रह सकते हैं। यानी, फिलहाल पंजाब में ठंड का इंतज़ार थोड़ा और लंबा खिंच सकता है।

Video देखें: थर्मल प्लांट के निकट प्रवासी युवक की दबंगई।

Video देखें: शिक्षा प्रणाली की पोल खोलती तस्वीर देख कर हर कोई है हैरान,आखिर सरकार कर क्या रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतपाल सिंह की दादी का अंतिम संस्कार टाला गया, पैरोल मिलने का इंतजार शिरोमणि अकाली दल ने सोनिया गांधी के संस्मरण में 1984 के दंगों पर दिए गए बयानों को लेकर कांग्रेस को घेरा पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतेगी, सांसद अमर सिंह का दावा दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण से राहत पाने के लिए शिमला पहुंचे पर्यटक पंजाब में पीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच का वादा, सुनील जाखड़ ने सीबीआई जांच की मांग की मोहाली के नए डीसी बने आईएएस अधिकारी आदित्य दचलवाल, प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों के तबादले नंगल में वर्ष 2027 तक बनेगा भाखड़ा बांध संग्रहालय, 9 करोड़ रुपये की लागत से संवरेगा ऐतिहासिक धरोहर 1984 के दंगों पर सोनिया गांधी के दावों को एचएस फूलका ने नकारा, इसे सुनियोजित नरसंहार बताया अमृतसर में बड़ा ऑपरेशन: आरपीजी लॉन्चर, हथियार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, 7 गिरफ्तार अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़: डिप्टी सीएम