पंजाब की राजनीति में भूचाल: नवजोत सिद्धू पर होगी कार्रवाई?

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Political Storm in Punjab: Action Likely Against Navjot Sidhu)पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल मची हुई है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयान ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है। डॉ. सिद्धू द्वारा दिए गए बयान में कांग्रेस के आंतरिक मामलों और पार्टी नेतृत्व पर कुछ आरोप लगाए गए थे, जिसके चलते विपक्षी दलों ने कांग्रेस पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले में हाईकमान को शिकायत भेज दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है और कहा है कि न तो किसी को 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं और न ही पार्टी में ऐसी कोई गुप्त सौदेबाजी हुई है। उनका कहना है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस बयान से नाराज़ हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Video देखें: जब तक तो में कलाकार था तब तक….

पार्टी नेताओं का मानना है कि पिछली चुनावों में कांग्रेस की आंतरिक खींचतान के कारण पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, नवजोत कौर सिद्धू ने अपने बयान को गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कहते हुए स्पष्ट किया है कि कांग्रेस ने उनसे कभी भी कोई मांग नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने सिर्फ यह कहा कि उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं।

Video देखें: जुमले ही जुमले….भगवंत सिंह मान ने सुनाई बात।

राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर कयासों का दौर जारी है, और अब यह देखना रोचक होगा कि पार्टी हाईकमान इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पंजाब कांग्रेस की स्थिति पर इसका क्या असर पड़ता है।

Video देखें: भाजपा में में वापसी कर सकते है नवजोत सिंह सिद्धू !

Video देखें: सुखबीर बादल सुखबीर बादल हो रखी है।

Video देखें: भाखड़ा डैम से भी बेहतरीन पन बिजली प्रोजेक्ट की होने जा रही शुरुआत