नवजोत कौर को कानूनी नोटिस—7 दिन में माफ़ी नहीं तो होगा मानहानि केस !

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Legal Notice to Navjot Kaur — Apologize in 7 Days or Face Defamation Case)पंजाब कांग्रेस में बढ़ते तनाव के बीच नवजोत कौर सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबन के बाद अब उन पर कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को एक कड़े शब्दों वाला कानूनी नोटिस भेजकर बिना शर्त माफ़ी मांगने की मांग की है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

रंधावा के नोटिस के अनुसार, नवजोत कौर को 7 दिन का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें सार्वजनिक रूप से माफ़ी जारी करनी होगी। अन्यथा, उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रंधावा उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें नवजोत कौर ने अपने हालिया इंटरव्यू में निशाने पर लिया था। कौर ने आरोप लगाया था कि रंधावा ने राजस्थान में टिकटों की खरीद-फरोख्त में भूमिका निभाई और कांग्रेस की हार में योगदान दिया।

Video देखें: जब तक तो में कलाकार था तब तक….

विवाद तब और बढ़ गया था जब नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया कि “पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं।” इस बयान ने राज्य की राजनीति को झकझोर दिया। रंधावा ने इस टिप्पणी को “दुर्भाग्यपूर्ण और आधारहीन” बताया और पलटवार करते हुए पूछा कि यदि ऐसा है तो उन्हें PCC अध्यक्ष बनने के लिए कितनी रकम देनी पड़ी थी?

Video देखें: जुमले ही जुमले….भगवंत सिंह मान ने सुनाई बात।

रंधावा ने आरोप लगाया कि नवजोत कौर ने कांग्रेस के कठिन समय में 3.5 साल तक चुप्पी साधे रखी और चुनाव नजदीक आते ही विवादित बयान देना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रियंका गांधी के पंजाब दौरे के दौरान कौर ने पार्टी के लिए प्रचार क्यों नहीं किया?

Video देखें: भाजपा में में वापसी कर सकते है नवजोत सिंह सिद्धू !

राजनीतिक गलियारों में यह मामला अब तेज़ी से गर्मा रहा है। निलंबन, आरोपों और अब कानूनी नोटिस ने पंजाब कांग्रेस में एक नई सियासी लड़ाई को जन्म दे दिया है।

Video देखें: सुखबीर बादल सुखबीर बादल हो रखी है।

Video देखें: भाखड़ा डैम से भी बेहतरीन पन बिजली प्रोजेक्ट की होने जा रही शुरुआत