Home Punjab पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! तीन बड़े शहरों को नए कमिश्नर

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! तीन बड़े शहरों को नए कमिश्नर

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित 

 

(Major reshuffle in Punjab Police! New commissioners for three major cities) पंजाब सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर को नए पुलिस कमिश्नर मिले हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले अमृतसर में आईजीपी, बॉर्डर रेंज के पद पर तैनात थे। सतिंदर सिंह को लुधियाना का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह जालंधर के पुलिस कमिश्नर पद से लुधियाना भेजे गए हैं।

अमृतसर में कुलदीप सिंह नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वह इससे पहले पंजाब में डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज के पद पर तैनात थे और उनके पास पटियाला रेंज का अतिरिक्त कार्यभार भी था।

बड़े अधिकारियों की नई तैनाती

स्वपन शर्मा को डीआईजी, रोपड़ रेंज नियुक्त किया गया है। हरमनबीर सिंह को डीआईजी, बॉर्डर रेंज अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हर्कमलप्रीत सिंह खख को एसएसपी जालंधर ग्रामीण, चरनजीत सिंह को एसएसपी लुधियाना ग्रामीण और डॉ. प्रज्ञा जैन को एसएसपी अमृतसर ग्रामीण बनाया गया है।

तरणतारन के एसएसपी रहे सुरेंद्र लांबा को संगरूर भेजा गया है। आदेश में कई रेंज, जिला और विशेष शाखाओं में भी बदलाव किए गए हैं।

31 अधिकारियों की पूरी तैनाती सूची

  1. नौनिहाल सिंह, IPS — एडीजीपी, इंटरनल विजिलेंस सेल, पंजाब, चंडीगढ़; साथ में एडीजीपी, स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर कैंट का अतिरिक्त कार्यभार जारी रहेगा।
  2. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, IPS — पुलिस कमिश्नर, जालंधर।
  3. जगदाले निलंबरी विजय, IPS — आईजीपी, जालंधर रेंज।
  4. नवीन सिंगला, IPS — डीआईजी, फरीदकोट रेंज।
  5. स्वपन शर्मा, IPS — डीआईजी, रोपड़ रेंज।
  6. कुलदीप सिंह, IPS — पुलिस कमिश्नर, अमृतसर।
  7. हरजीत सिंह, IPS — डीआईजी, बठिंडा रेंज।
  8. सतिंदर सिंह, IPS — पुलिस कमिश्नर, लुधियाना।
  9. हरमनबीर सिंह, IPS — डीआईजी, बॉर्डर रेंज, अमृतसर।
  10. डॉ. नानक सिंह, IPS — डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज, पंजाब, चंडीगढ़।
  11. गुरमीत सिंह चौहान, IPS — डीआईजी, प्रोविजनिंग, पंजाब, चंडीगढ़।
  12. स्नेहदीप शर्मा, IPS — डीआईजी, फिरोजपुर रेंज।
  13. अमनीत कोंडल, IPS — डीआईजी, पटियाला रेंज।
  14. विवेक शील सोनी, IPS — एआईजी, इंटरनल विजिलेंस सेल, पंजाब, चंडीगढ़।
  15. सुरेंद्र लांबा, IPS — एसएसपी, संगरूर।
  16. चरनजीत सिंह, IPS — एसएसपी, लुधियाना ग्रामीण।
  17. रवजोत ग्रेवाल, IPS — एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब, एसएएस नगर।
  18. अंकुर गुप्ता, IPS — एसएसपी, फरीदकोट।
  19. अश्विनी गोत्याल, IPS — एसएसपी, फिरोजपुर।
  20. वत्सला गुप्ता, IPS — एसएसपी, एसबीएस नगर।
  21. डॉ. प्रज्ञा जैन, IPS — एसएसपी, अमृतसर ग्रामीण।
  22. तुषार गुप्ता, IPS — एसएसपी, गुरदासपुर।
  23. अजय गांधी, IPS — एसएसपी, तरणतारन।
  24. आदित्य, IPS — एआईजी, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पंजाब, एसएएस नगर।
  25. मनिंदर सिंह, IPS — एसएसपी, रोपड़।
  26. भूपिंदर सिंह, PPS — एसएसपी, मलेरकोटला।
  27. हर्कमलप्रीत सिंह खख, PPS — एसएसपी, जालंधर ग्रामीण।
  28. हरविंदर सिंह विर्क, PPS — एआईजी, स्पेशल ब्रांच-1, इंटेलिजेंस, पंजाब।
  29. कंवलप्रीत सिंह, PPS — सेवाएं पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधीन।
  30. गुरबंस सिंह बैंस, PPS — सेवाएं पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधीन।
  31. करमवीर सिंह, PPS — सेवाएं पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधीन।

सरकार के इस आदेश के साथ पंजाब पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने को कहा गया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
राशन वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, PDS दुकानों की नियमित निगरानी होगी पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल! तीन बड़े शहरों को नए कमिश्नर पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने गठबंधन के विकल्प रखे खुले, परगट सिंह बोले- हाईकमान लेगा अंतिम फैसला गुरु नानक की वाणी से मिलती है इंसानियत को दिशा: हिमाचल के राज्यपाल बेटी की मौत पर मां को 18 लाख मुआवजा, 30 दिन में भुगतान के आदेश! तरनतारन में आप महिला सरपंच और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान; भाजपा ने मान सरकार को घेरा घर के टैंक में डूबी BSc छात्रा, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार! सुनील जाखड़ की केजरीवाल और सिसोदिया को खुली चुनौती: 'पंजाब में चुनाव लड़कर दिखाएं, सामने मैं उतरूंगा मैदान में' होशियारपुर में ट्रैक्टर फैक्ट्री के अंदर घुसा तेंदुआ: 12 घंटे की कड़ी मशक्कत और ड्रोन सर्च के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आरआर इनिशिएटिव ने लगाया चौथा रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित