दिसंबर से पहले झटका! मोबाइल रिचार्ज पर फिर बढ़ेगा खर्च

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Mobile Recharge Prices Likely to Rise Again)मोबाइल यूजर्स के लिए एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट्स और बाजार विश्लेषकों के अनुमानों के मुताबिक आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज प्लान फिर से महंगे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां दिसंबर तिमाही में टैरिफ दरों में इजाफा करने की तैयारी कर रही हैं, जिसमें 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि देश में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद टैरिफ प्लान्स में बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, 28 दिनों की वैधता और रोजाना 1.5GB डेटा वाले लोकप्रिय रिचार्ज पैक की कीमत करीब 50 रुपये तक बढ़ सकती है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। गौरतलब है कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (VI) देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं और इनमें से कुछ कंपनियां पहले ही अपने प्लान्स की कीमतों में बदलाव कर चुकी हैं। वोडाफोन-आइडिया ने 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 12 प्रतिशत और 509 रुपये वाले 84 दिनों की वैधता वाले प्लान में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं, एयरटेल के सबसे सस्ते 189 रुपये वाले वॉयस-ओनली प्लान की कीमत भी 10 रुपये बढ़ाई जा चुकी है।

Video देखें: सियासत गरम ! डिप्टी CM के बयान के बाद अफसरों में खौ+फ, लिस्ट तैयार?

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स ने ग्राहकों की चिंता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि पेमेंट और फाइनेंस ऐप्स यूजर्स को दिसंबर में रिचार्ज महंगे होने की चेतावनी भेज रहे हैं और मौजूदा दरों पर जल्द रिचार्ज कराने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद कई यूजर्स ने भी ऐसे अलर्ट मिलने की पुष्टि की है, जिससे यह मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

Video देखें: महिला से मा+र पि+टा+ई के मामले में पुलिस का व्यहवार देखें।

Video देखें: BBMB के ‘एक्शन’ से पहले अदालत का ‘सीज फायर’, कारोबारियों को मिली राहत।

Video देखें: ‘पीढ़ी नीचे सोटा’ अब मंजे के नीचे हो गया ! ‘ओह हो’ अब सोनिया मान का चढ़ गया पारा !