ऊना में विकास का सर्जिकल स्ट्राइक! उपमुख्यमंत्री ने बीटन में खोला 3.69 करोड़ का हेल्थ सेंटर

ऊना। राजवीर दीक्षित
(Deputy CM Inaugurates Community Health Center in Beeton, Boosts Local Development)उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्री सतगुरु लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। 10 बिस्तरों की क्षमता वाले इस केंद्र में चिकित्सकों और स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। लोकार्पण अवसर पर वेदांताचार्य सतगुरु चेतनानंद महाराज भूरीवाले भी उपस्थित रहे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शीघ्र एक्स-रे मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरोली क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाओं का उल्लेख किया। संतोषगढ़–जैजों सड़क का 500 करोड़ रुपये से स्तरोन्नयन, 175 करोड़ की नई पेयजल योजना, जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक लिंक रोड का 48.69 करोड़ रुपये से उन्नयन और बीत क्षेत्र में जल क्रांति परियोजनाओं पर काम तेज़ी से चल रहा है।

Video देखें: ओह तेरी : गुस्सा इतना कि अपने ही साथियों पर ट्रक चढ़ा दिया।

इसके अलावा तालाब संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये, बीटन व दुलैहड़ में खेल व पार्क विकास के लिए निधि प्रदान की गई है। बल्क ड्रग पार्क परियोजना से बीत क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन और स्थानीय नेताओं के साथ-साथ जनता ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने नशा मुक्त ऊना मुहिम का शुभारंभ किया और श्री लालपुरी विष्णुधाम के सामुदायिक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की।

Video देखें: सतलुज घाट पर बैठ कर सकून पाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह वॉयरल वीडियो काफी फायदेमंद साबित होगा

Video देखें: “2 दिन तक सड़क कि+ना+रे पड़ा रहा युवक… इ+ला+ज को त+र+स+ता रहा इंसान ! ‘द टारगेट न्यूज़’ ने उठाई आवाज़