नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(14 Crore Users’ Passwords Leaked, Major Data Breach Alert)इंटरनेट युग में डिजिटल सुरक्षा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आई है। दुनिया भर में Facebook, Instagram, Gmail और Netflix जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले करीब 14 करोड़ यूज़र्स के यूज़रनेम और पासवर्ड लीक होने का दावा किया गया है। इस बड़े डेटा ब्रीच ने न सिर्फ आम यूज़र्स बल्कि साइबर सुरक्षा एजेंसियों की भी चिंता बढ़ा दी है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, यह खुलासा जाने-माने साइबर सुरक्षा शोधकर्ता जेरेमिया फाउलर ने किया है। जांच में सामने आया कि लगभग 96GB संवेदनशील लॉगइन डेटा इंटरनेट पर बिना किसी सुरक्षा और एन्क्रिप्शन के खुले रूप में मौजूद था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह डेटा किसी एक हैकर द्वारा सीधे हैक नहीं किया गया, बल्कि ‘इन्फोस्टीलर’ नामक खतरनाक मैलवेयर के जरिए चुपचाप यूज़र्स के डिवाइस से चुराया गया।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
इस डेटा ब्रीच में Gmail के करीब 4.8 करोड़, Facebook के 1.7 करोड़, Instagram के 65 लाख, Netflix के 42 लाख, Yahoo के 40 लाख और Outlook के 15 लाख खातों की जानकारी शामिल बताई जा रही है। इसके अलावा TikTok, Disney Plus, HBO Max और यहां तक कि कुछ सरकारी लॉगइन डेटा के लीक होने की खबर भी सामने आई है।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरों की एक बड़ी चेतावनी है। विशेषज्ञों ने यूज़र्स को तुरंत अपने पासवर्ड बदलने, सभी जरूरी अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सक्रिय करने, मोबाइल और कंप्यूटर में मैलवेयर स्कैन कराने और हर ऐप के लिए अलग व मजबूत पासवर्ड रखने की सलाह दी है।
यह मामला साफ तौर पर बताता है कि ऑनलाइन सुविधा के साथ-साथ डिजिटल सतर्कता अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है।

















