iPhone यूज़र्स की लगेगी मौज! जल्द ही मिलेंगे ये धांसू फीचर, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(iOS 26.3 Update Brings Big Features for iPhone Users)Apple एक बार फिर अपने करोड़ों iPhone यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। कंपनी जल्द ही अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.3 को रोलआउट करने वाली है, जिसे अब तक का सबसे ज्यादा ओपन और फ्लेक्सिबल iOS अपडेट माना जा रहा है। इस अपडेट के साथ iPhone का इस्तेमाल न सिर्फ आसान होगा, बल्कि Apple का बंद इकोसिस्टम भी पहले से ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली बन जाएगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है ‘Transfer to Android’ फीचर। पहली बार Apple iPhone से Android डिवाइस पर डेटा ट्रांसफर को बेहद आसान बनाने जा रहा है। अब फोटो, मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और नोट्स भेजना बच्चों का खेल होगा। बस दोनों फोन पास रखें और बिना किसी झंझट के डेटा ट्रांसफर हो जाएगा। यह फीचर खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए राहत भरा है जो फोन बदलते वक्त डेटा लॉस से डरते थे।

यह भी पढ़ें: ‘अव्यवस्थित व्यवहार’ के आरोप में राजा वड़िंग समेत 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित

iOS 26.3 में Notification Forwarding फीचर भी जोड़ा जा रहा है। इसके जरिए iPhone के नोटिफिकेशंस अब नॉन-एप्पल डिवाइस जैसे Android फोन या स्मार्टवॉच पर भी मिल सकेंगे। हालांकि, एक समय में केवल एक ही डिवाइस पर नोटिफिकेशन फॉरवर्ड किया जा सकेगा।
प्राइवेसी के मोर्चे पर Apple ने ‘Limit Precise Location’ फीचर पेश किया है, जो मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को आपकी सटीक लोकेशन ट्रैक करने से रोकेगा। इससे यूज़र्स को ‘स्ट्रीट-लेवल’ प्राइवेसी प्रोटेक्शन मिलेगा।
विजुअल एक्सपीरियंस को और शानदार बनाने के लिए Live Weather Wallpaper भी जोड़ा गया है, जो मौसम के हिसाब से अपने आप बदल जाएगा।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

यह अपडेट iPhone 11 सीरीज़ से लेकर iPhone 17 सीरीज़ और iPhone SE (2nd व 3rd Gen) तक के मॉडल्स में मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में iOS 26.3 यूज़र्स तक पहुंच सकता है। Apple का यह अपडेट iPhone एक्सपीरियंस को पूरी तरह नए लेवल पर ले जाने वाला साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: इन तंबाकू उत्पादों से हटी 18% एक्साइज ड्यूटी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: यह शहर बनेंगे विकास के नए केंद्र !