नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(NIA Recruitment 2026: Apply for 88 Posts, Salary Up to ₹1.42 Lakh)सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के कुल 88 पदों को भरा जाएगा। एजेंसी ने इससे संबंधित विस्तृत अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत आकर्षक वेतनमान है, जिसमें इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹44,900 से लेकर ₹1,42,400 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। वहीं सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पदों के लिए भी केंद्र सरकार के नियमानुसार अच्छा वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘अव्यवस्थित व्यवहार’ के आरोप में राजा वड़िंग समेत 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित
NIA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किया गया है। इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए स्नातक डिग्री के साथ आपराधिक जांच, खुफिया कार्य या संबंधित क्षेत्रों में अनुभव अनिवार्य है। वहीं हेड कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और उम्मीदवारों को NIA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें: ‘अव्यवस्थित व्यवहार’ के आरोप में राजा वड़िंग समेत 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से निलंबित
देश की सुरक्षा से जुड़े इस प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी पाने का यह अवसर न केवल सम्मानजनक है, बल्कि करियर के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के पुलों से बदलेगा सवां बेल्ट का नक्शा ! हरजोत बैंस–हरपाल चीमा ने किया निरीक्षण
यह भी पढ़ें: विकास की रफ्तार तेज 🚀 खेड़ा-खुरालगढ़ रोड प्रोजेक्ट से बदलेगा पूरे इलाके का सफर– हरजोत बैंस

















