नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(PNB Announces 5,138 Apprentice Vacancies)बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के युवाओं को बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का शानदार अवसर मिलेगा। PNB द्वारा कुल 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन के लिए 1 मार्च 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उम्मीदवारों के बैंकिंग ज्ञान और सामान्य योग्यता को परखने के लिए होगी।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
PNB अप्रेंटिस भर्ती उन युवाओं के लिए खास मानी जा रही है, जो बैंकिंग सेक्टर में व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?
विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा समय में बैंकिंग सेक्टर में इस तरह की बड़ी भर्तियां युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही हैं। अधिक जानकारी और विस्तृत शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ने की सलाह दी जाती है।

















