चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(PNB Offers High Returns on Fixed Deposit Scheme)पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरों का ऐलान किया है। सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर बेहद खास है। हाल ही में बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है, जिससे निवेशकों को पहले की तुलना में बेहतर रिटर्न मिलने वाला है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
PNB की 60 महीनों यानी 5 साल की विशेष एफडी स्कीम के तहत यदि कोई सामान्य नागरिक 2 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे। इसमें 70,701 रुपये केवल ब्याज के रूप में शामिल हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यह योजना और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 प्रतिशत की ब्याज दर से 2 लाख रुपये पर 77,445 रुपये का गारंटीड ब्याज मिलेगा।
Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल
इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक इस समय 390 दिनों की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। इस अवधि की एफडी में सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.20 प्रतिशत तक का वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी सुविधा उपलब्ध कराता है, जिससे निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार योजना चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री बोले— हर बच्चे का टैलेंट चमके, यही सरकार का लक्ष्य है,जब मेहनत को मंच मिलता है, तब ही बनते हैं भविष्य के स्टार !
देश के 12 बड़े सरकारी बैंकों में शामिल PNB में निवेश को पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद जहां कई बैंकों ने ब्याज दरें घटाई हैं, वहीं PNB अभी भी ग्राहकों को आकर्षक और भरोसेमंद रिटर्न का विकल्प दे रहा है। ऐसे में यह स्कीम उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, जो जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।

















