द टारगेट न्यूज़:
खadoor साहिब से लोकसभा सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने इस बात की पुष्टि की है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने जानकारी दी कि उनकी माता पिछले तीन महीनों से अस्वस्थ थीं और इस दौरान उन्हें दो बार अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। अपनी बीमार दादी से मिलने के लिए अमृतपाल सिंह के परिवार ने अंतरिम जमानत की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की थी। हालांकि, अमृतसर जिला अदालत ने 7 जुलाई को याचिका पर फैसला देते हुए असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद सांसद को अपनी दादी से केवल 10 मिनट की वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी थी। उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की जेल में बंद हैं।













