वेलेंटाइन वीक में सनसनी: प्रपोज़ल ठुकराने पर वकालत कर रही छात्रा की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Rejected Proposal Turns Deadly in Punjab College)पंजाब के तरनतारन ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज़ एक युवक ने कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा की कॉलेज के क्लासरूम में ही गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

यह सनसनीखेज वारदात तरनतारन के गांव उसमा स्थित एक लॉ कॉलेज में हुई। मृत छात्रा की पहचान नौशहरा पन्नुआं निवासी संदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान गांव मल्लियां निवासी प्रिंस राज सिंह बताई जा रही है। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक अचानक क्लासरूम में दाखिल हुआ और छात्रा पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

मृतक छात्रा की बहन ने आरोप लगाया कि युवक पहले भी संदीप कौर को कक्षा में प्रपोज़ कर चुका था और एक बार घर भी गया था। संदीप ने साफ शब्दों में कह दिया था कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती है और किसी भी प्रकार के रिश्ते में उसकी कोई रुचि नहीं है। परिवार का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही इस घटना की बड़ी वजह बनी, क्योंकि न तो कॉलेज में कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद था और न ही घटना के समय प्रिंसिपल कॉलेज में थे।

यह भी पढ़ें: नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। इस वारदात के बाद कॉलेज के छात्रों में भय का माहौल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत छात्रा के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 🚌 श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भंगला से श्री दरबार साहिब,अमृतसर के लिए पहली बस रवाना।