सुखबीर बादल को लेकर जानिए क्या बोलीं गायिका मनदीप मैंडी; कहा— मैं तो दिल ही जलाने हैं

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Mandeep Mandy Calls Sukhbir Badal “My Amanat”, Says It’s Sufi Love)पंजाबी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी गायिका मनदीप मैंडी (मैंडी संधू) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। दिवंगत गायक करतार रमला की बेटी मनदीप अपने बेबाक और दिलचस्प अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं, और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कहा जिसने प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने अपनी बहन की मुलाकात शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल से करवाई है। इस पर मनदीप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “वो मेरी अमानत हैं।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पता है कि सुखबीर बादल की कई महिला प्रशंसक होंगी, लेकिन उनके अनुसार वह खुद उनकी ‘टॉप फैन’ हैं। मनदीप ने अपने अंदाज़ में इसे ‘सूफियाना मोहब्बत’ बताते हुए कहा कि उन्हें उनसे खास लगाव है और “मुझे तो बस दिल जलाने हैं।”

Video देखें: BBMB: एक्शन में इंफोर्समेंट विभाग,नाजायज कब्जो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

मनदीप का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई प्रशंसकों ने उनके इस मज़ाकिया और सूफियाना अंदाज़ की सराहना की, वहीं कुछ यूज़र्स ने इसे हल्के-फुल्के मनोरंजन के रूप में लिया। उनकी साफगोई और अलग स्टाइल पहले भी उन्हें चर्चा में ला चुका है, लेकिन इस बार उनके शब्दों ने राजनीतिक और मनोरंजन दोनों हलकों में उत्सुकता पैदा कर दी है।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

गौरतलब है कि मनदीप मैंडी अक्सर अपने इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखती हैं और अपने अनोखे अंदाज़ से दर्शकों को जोड़ती हैं। यही कारण है कि उनका हर बयान सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगता है। इस बार भी उनका ‘सूफियाना’ अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है।
कुल मिलाकर, एक साधारण सवाल के जवाब में दिया गया यह मज़ेदार बयान अब चर्चा का विषय बन गया है और मनदीप एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

यह भी पढ़ें: गंदे टॉयलेट की फोटो खींचो और पाओ 1,000 रुपये; NHAI ने शुरू किया नया चैलेंज !