Home Breaking News 1 अप्रैल से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड के नियम,जान ले सारी जानकारी

1 अप्रैल से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड के नियम,जान ले सारी जानकारी

नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

Credit Card Rules Will Change From April 2026 भारत में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही बैंक समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव करते रहते हैं। अब अप्रैल 2026 से कई बड़े बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड, खर्च सीमा और रिडेम्पशन से जुड़े नियमों में अहम बदलाव करने का ऐलान किया है। इन बदलावों का असर लाखों कार्डधारकों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए नियमों से कुछ मामलों में ग्राहकों को मिलने वाले फायदे कम भी हो सकते हैं, इसलिए कार्ड इस्तेमाल करने से पहले इन नियमों को समझना जरूरी है।

सबसे पहले Axis Bank की बात करें तो बैंक ने अपने Airtel Axis Bank क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की है, जो 12 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। Airtel मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH भुगतान पर मिलने वाला 25 प्रतिशत कैशबैक पहले की तरह जारी रहेगा। वहीं Airtel Thanks ऐप के जरिए किए गए यूटिलिटी पेमेंट पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। हालांकि अब अधिकतम कैशबैक की सीमा बिलिंग साइकिल में कमाए गए बेस कैशबैक से जुड़ी होगी। इसके अलावा Swiggy, Zomato और BigBasket पर मिलने वाला 10 प्रतिशत कैशबैक अब Zomato, Blinkit और District by Zomato पर किए गए लेन-देन पर 10 प्रतिशत वैल्यू बैक के रूप में मिलेगा, जो पार्टनर वॉलेट में जमा किया जाएगा। साथ ही इस कार्ड पर मिलने वाली चार मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सुविधा भी बंद कर दी गई है।

वहीं Yes Bank ने भी 1 अप्रैल 2026 से यूटिलिटी बिल और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लेन-देन पर नई खर्च सीमाएं तय कर दी हैं। तय सीमा से ज्यादा खर्च करने पर बिजली, पानी और गैस बिल भुगतान पर 1 प्रतिशत फीस और जीएसटी लगाया जाएगा। इसके अलावा टोल और पुल भुगतान पर भी सीमा पार करने के बाद 1 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट फीस लागू होगी।
इसी तरह SBI कार्ड ने भी रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन नियमों में बदलाव किया है। अब ग्राहक हर महीने अधिकतम 60,000 रिवॉर्ड पॉइंट ही स्टेटमेंट क्रेडिट के रूप में रिडीम कर पाएंगे और रिडेम्पशन केवल 4,000 पॉइंट के मल्टीपल में ही संभव होगा। ऐसे में कार्डधारकों को सलाह दी जा रही है कि नए नियमों को समझकर ही अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें।

Translate »
error: Content is protected !!