Home Bollywood 50 की उम्र में बने पिता: बॉलीवुड डायरेक्टर के घर आई खुशियों...

50 की उम्र में बने पिता: बॉलीवुड डायरेक्टर के घर आई खुशियों की किलकारी

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

(Became a Father at 50: Joyful Cheers Echo in Bollywood Director’s Home) बॉलीवुड से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। सुपरहिट फिल्म गजनी के निर्माता मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के करीब एक साल बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। खास बात यह है कि 50 साल की उम्र में मधु मंटेना पहली बार पिता बने हैं, जिससे यह खबर और भी खास बन गई है।

मधु मंटेना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट में भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के साथ छोटे-छोटे नीले पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं, जो नवजात शिशु के आगमन का प्रतीक हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि भगवान कृष्ण का धन्यवाद, जिन्होंने उनकी जिंदगी को प्यार और रोशनी से भर दिया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि और ईद जैसे पवित्र अवसर पर उनके बेटे का जन्म हुआ है।
इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई। कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए इस कपल को बधाइयां दीं। राजकुमार राव, रवीना टंडन, पुलकित सम्राट और नरगिस फाखरी समेत कई कलाकारों ने कमेंट कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

बता दें कि इस साल जनवरी में मकर संक्रांति के मौके पर इस जोड़े ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मधु मंटेना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी, लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने इरा त्रिवेदी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की।
वर्क फ्रंट पर, मधु मंटेना हाल ही में जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर फिल्म ‘लवयापा’ को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

Translate »
error: Content is protected !!