Home Breaking News वंदे भारत में खराब दही पर एक्शन, अमूल को नोटिस

वंदे भारत में खराब दही पर एक्शन, अमूल को नोटिस

नई दिल्ली | राजवीर दीक्षित

(Action Taken Over Poor-Quality Curd in Vande Bharat, Amul Issued Notice) वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसे गए खराब दही को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अमूल को नोटिस जारी किया है। साथ ही संबंधित कैटरिंग ठेकेदार पर जुर्माना लगाते हुए उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह मामला तब सामने आया जब पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 21896) में यात्रा कर रहे एक यात्री ने 15 मार्च को दही की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई। यात्री का आरोप था कि परोसा गया दही घटिया था और खाने योग्य नहीं था। शिकायत सामने आते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया और जांच शुरू की गई।

IRCTC ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमूल से जवाब मांगा है और संबंधित सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। कैटरिंग ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाया गया है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

इस मामले में भारतीय रेलवे ने भी कड़ा रुख अपनाया है। रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि कैटरिंग कंपनी पर 50 लाख रुपये का भारी दंड लगाया गया है। साथ ही कंपनी का अनुबंध समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रेलवे ने साफ किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। इस घटना के बाद अब ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता की निगरानी और सख्त की जाएगी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Translate »
error: Content is protected !!