Home Una News स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी

ऊना। सत्यदेव शर्मा 

 

(Shashwita, a student of Scholars Unified School, emerged victorious in a quiz competition) स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता शर्मा ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्वाचन विभाग की जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। शश्विता ने निर्वाचन विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर करवाई गई प्रतियोगिता में पहला और जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में तीसरा स्थान अर्जित करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

निर्वाचन विभाग की ओर से ऊना मुख्यालय के बचत भवन में निर्वाचन जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उपमंडल और विधानसभा स्तर पर चयनित करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, चुनावी व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। शश्विता शर्मा ने प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अपनी समझ और विषय पर पकड़ का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अगले चरण में जगह बनाई।

छात्रा की इस सफलता पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने शश्विता शर्मा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं। स्कूल का प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी शश्विता की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रा की सफलता के लिए विद्यालय की शिक्षिका प्रदीप कुमारी को भी बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में नियमित शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों सहित विषय विशेष प्रतियोगिताओं के लिए भी बच्चों को तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को विद्यार्थी जीवन से समझाना अति आवश्यक है। ताकि बच्चे आगे चलकर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी पासपोर्ट में गड़बड़ी पर इस नेता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी सरदार शोभा सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र ने जारी किया ₹125 का स्मारक सिक्का दिल्ली कूच के छह साल बाद पंजाब का किसान आंदोलन: आपसी फूट और कम होते समर्थन से जूझते संगठन तरुण चुघ के भतीजे की शादी में गोबिंदगढ़ किला बना सियासी संगम, भाजपा-अकाली और कांग्रेस नेता एक छत के नीचे सुनील जाखड़ का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, पूछा- क्या संविधान चुनाव जीतने के लिए 'हर हथकंडे' की इजाजत देता है? मोगा महारैली के लिए सरकारी बसों के डायवर्जन पर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश देने से इनकार सांप काटे तो अस्पताल जाएं, झाड़-फूंक में गंवाए गए मिनट बन सकते हैं जानलेवा किराया कानून किरायेदार को स्थायी कब्जे का अधिकार नहीं देता: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट संघणी बाजार में देर रात भड़की आग, कई दुकानें खाक; कोई हताहत नहीं