चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(“Cars to Become Costlier from April 1, Big Announcement “) ऑटो सेक्टर से ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से उसके कुछ वाहन मॉडल महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने बताया कि कीमतों में करीब 2% तक का इजाफा किया जाएगा, जिससे नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है।
कंपनी के अनुसार, यह फैसला उत्पादन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। खासतौर पर कॉपर और अन्य जरूरी कच्चे माल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका सीधा असर वाहन निर्माण पर पड़ा है। ऐसे में लागत के दबाव को संतुलित करने के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था।
हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को थोड़ी राहत भी दी है। MG M9 और MG Cyberster जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ये मॉडल कंपनी के ‘MG Select’ चैनल के जरिए बेचे जाते हैं, इसलिए इन पर कीमत बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा।
सिर्फ MG मोटर ही नहीं, बल्कि अन्य बड़ी कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। Tata Motors पहले ही अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत बढ़ाने का संकेत दे चुकी है। इसके अलावा Audi India और Hyundai Motor India भी जल्द कीमतों में इजाफा कर सकती हैं।
बता दें कि MG मोटर की लाइनअप में MG Comet EV सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत करीब 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि MG Gloster कंपनी की सबसे महंगी SUV है, जिसकी कीमत 38 लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल से पहले फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है।



















