Home Chandigarh कार लेने की सोच रहे है तो 1 अप्रैल से जाने कौन-कौन...

कार लेने की सोच रहे है तो 1 अप्रैल से जाने कौन-कौन महंगी होंगी कारें !

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(“Cars to Become Costlier from April 1, Big Announcement “) ऑटो सेक्टर से ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से उसके कुछ वाहन मॉडल महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने बताया कि कीमतों में करीब 2% तक का इजाफा किया जाएगा, जिससे नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है।

कंपनी के अनुसार, यह फैसला उत्पादन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। खासतौर पर कॉपर और अन्य जरूरी कच्चे माल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका सीधा असर वाहन निर्माण पर पड़ा है। ऐसे में लागत के दबाव को संतुलित करने के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था।

हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को थोड़ी राहत भी दी है। MG M9 और MG Cyberster जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ये मॉडल कंपनी के ‘MG Select’ चैनल के जरिए बेचे जाते हैं, इसलिए इन पर कीमत बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा।

सिर्फ MG मोटर ही नहीं, बल्कि अन्य बड़ी कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। Tata Motors पहले ही अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत बढ़ाने का संकेत दे चुकी है। इसके अलावा Audi India और Hyundai Motor India भी जल्द कीमतों में इजाफा कर सकती हैं।

बता दें कि MG मोटर की लाइनअप में MG Comet EV सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत करीब 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि MG Gloster कंपनी की सबसे महंगी SUV है, जिसकी कीमत 38 लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल से पहले फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
मोगा में आप ने फूंका चुनावी बिगुल, केजरीवाल और मान ने सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रखने की दी गारंटी चंडीगढ़ कोर्ट से पंजाब सीएम भगवंत मान की पत्नी को बड़ा झटका, रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह के खिलाफ मानहानि का केस खारिज IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: चंडीगढ़ MC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अनुभव मिश्रा ने स्मार्ट सिटी के 116 करोड़ के फर्जी FDR बनाए, CBI का बड़ा दावा पटियाला में संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी रैली, केंद्र और पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप NFL विस्तार का जश्न! GD सोनी ने ED बी.बी. ग्रोवर को किया सम्मानित रोपड़ हाईवे पर खूनी हादसा! ओवरलोड ट्रक ने ली 3 जानें स्पेन के पास समुद्र में डूबा भारतीयों से भरा टैंकर! 8 नाविक सुरक्षित रोपड़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा: बजरी से भरा ओवरलोड ट्रक कार पर पलटा, दिल्ली के 3 लोगों की दर्दनाक मौत Punjab के 3 शहरों में 28 नवंबर को छुट्टी! सरकार का आदेश जारी पंजाब में AAP से कोई गठबंधन नहीं, इंडिया गठबंधन के दलों के लिए दरवाजे खुले: प्रताप सिंह बाजवा