चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित
(Big Good News for Those Traveling to Dera Beas!) संगत के लिए एक बेहद राहत भरी और खुशी देने वाली खबर सामने आई है। Indian Railways ने Beas Junction railway station के बड़े स्तर पर पुनर्विकास की तैयारी तेज कर दी है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर करीब 86.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतसर-जालंधर जीटी रोड की तरफ स्टेशन की नई बिल्डिंग तैयार की जाएगी। यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा देने के लिए यहां एग्जीक्यूटिव लाउंज, आधुनिक वेटिंग एरिया और बेबी फीडिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। खास बात यह है कि स्टेशन के पुनर्विकास के दौरान इसकी पुरानी विरासत और मेहराबदार डिजाइन को भी सुरक्षित रखा जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद स्टेशन की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। जहां अभी रोजाना लगभग 6,166 यात्री आते हैं, वहीं भविष्य में यह संख्या बढ़कर करीब 19,500 तक पहुंच जाएगी। स्टेशन पर कुल 3 प्लेटफॉर्म होंगे और यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 6 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए 3 नई लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे।
सिर्फ यही नहीं, स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन और अत्याधुनिक पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा। सत्त्संग और बड़े आयोजनों के दौरान भीड़ को देखते हुए 22,656 वर्ग मीटर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें बस, कार और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग ज़ोन होंगे।
कुल मिलाकर, यह प्रोजेक्ट न केवल यात्रा को आसान बनाएगा बल्कि डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए सफर को और भी आरामदायक और आधुनिक बना देगा।



















