द टारगेट न्यूज़ वेब डेस्क
(“Golden Opportunity for a Job in CRPF “) देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) के 9175 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और 19 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9175 पद भरे जाएंगे, जिनमें 9096 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो सुरक्षा बलों में करियर बनाना चाहते हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए 10वीं के साथ हैवी ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने का लाइसेंस अनिवार्य है। तकनीकी ट्रेड्स के लिए आईटीआई डिप्लोमा भी आवश्यक रखा गया है।
उम्र सीमा अधिकतम 27 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 60,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का अवसर है, बल्कि देश की सेवा करने का गर्व भी प्रदान करती है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।



















