Home Breaking News हाई सिक्योरिटी में ड्यूटी दे रहा CRPF कांस्टेबल ही कर रहा था...

हाई सिक्योरिटी में ड्यूटी दे रहा CRPF कांस्टेबल ही कर रहा था नशे की सप्लाई, रंगे हाथों गिरफ्तार !

बठिंडा । राजवीर दीक्षित

(A Central Reserve Police Force constable, who was on duty in a high-security zone, was himself involved in supplying drugs and has been caught red-handed!) पंजाब के बठिंडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर भी नशे का नेटवर्क थमने का नाम नहीं ले रहा। हैरानी की बात यह है कि इस बार नशा तस्करी में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि सुरक्षा में तैनात एक जवान ही शामिल पाया गया।

ताज़ा मामले में जेल प्रशासन ने CRPF के एक कांस्टेबल को जेल के अंदर नशीले पदार्थ ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह निवासी डबवाली के रूप में हुई है, जो जेल की सुरक्षा में तैनात था।

सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट अनु मलिक के अनुसार, प्रशासन को पहले से ही गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त कांस्टेबल कैदियों तक नशा पहुंचाने में संलिप्त है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 23.99 ग्राम अफीम, 158 ग्राम तंबाकू और एक पैकेट सिगरेट बरामद किया गया।

इस खुलासे ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पर जेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी हो, अगर वही नशा तस्करी में शामिल हो जाए, तो सिस्टम की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे और कौन-कौन शामिल हैं।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पंजाब में नशे की समस्या कितनी गहरी हो चुकी है, जहां अब जेल जैसी सुरक्षित जगहें भी इससे अछूती नहीं रहीं। अब देखना यह होगा कि इस मामले में और कितने बड़े नाम सामने आते हैं और प्रशासन इस पर कितनी सख्ती दिखाता है।

Translate »
error: Content is protected !!