चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Golden opportunity to get a job in Union Bank, apply जल्द! “) युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। Union Bank of India ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 1865 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास 19 मई 2026 तक अप्लाई करने का मौका है।
भर्ती में सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश में 335, आंध्र प्रदेश में 303 और महाराष्ट्र में 196 रखे गए हैं। वहीं पंजाब में 21 और चंडीगढ़ में 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में वैकेंसी निकाली गई है।
अगर योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार का ग्रेजुएशन रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए। उम्र सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यों का अनुभव भी मिलेगा, जिससे भविष्य में स्थायी नौकरी पाने की संभावनाएं और मजबूत होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।



















