चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Yes, I too have loved…” — Beautiful Sadhvi Harsha Richhariya makes a big revelation”) Harsha Richhariya एक बार फिर सुर्खियों में हैं। महाकुंभ 2025 के दौरान “सबसे खूबसूरत साध्वी” के रूप में चर्चा में आईं पूर्व मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने स्वीकार किया कि संन्यास लेने से पहले उनकी जिंदगी में भी प्यार था और वह भी किसी खास इंसान के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं।
साध्वी हर्षानंद गिरी ने कहा, “अगर मैं यह कहूं कि मुझे जिंदगी में कभी प्यार नहीं हुआ, तो यह झूठ होगा। हां, मुझे भी प्यार हुआ था और मेरी जिंदगी में भी कोई खास व्यक्ति था।” उन्होंने बताया कि समाज हमेशा उनसे शादी को लेकर सवाल करता था, लेकिन उन्होंने पैसा या शोहरत नहीं बल्कि अपने व्यक्तिगत अनुभवों के कारण अध्यात्म का रास्ता चुना।
उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली हर्षा ने 19 अप्रैल 2026 को सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण किया था। उज्जैन में कठिन धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए उन्होंने अपने पूर्वजों के साथ-साथ स्वयं का भी पिंडदान किया, जिसे सनातन धर्म में पुराने जीवन के अंत और नए आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत माना जाता है। दीक्षा के बाद उनका नया नाम “हर्षानंद गिरी” रखा गया।
हालांकि संन्यास लेने के बाद भी विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। 14 मई 2026 को उज्जैन के लक्ष्मीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने 11 लड़कियों को तलवारें बांटीं और उन्हें ‘लव जिहाद’ से सावधान रहने की शपथ दिलाई। साथ ही घुड़सवारी और शस्त्र विद्या सीखने की भी अपील की।
सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी लोकप्रिय हर्षा के इंस्टाग्राम पर करीब 17 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके बेबाक बयान और हालिया विवादों ने उन्हें एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।



















